Etawah News: सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा के सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास।

इटावा के सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इटावा, अमृत विचार। सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने बाथरूम में अंगौछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वहां सफाई कर रहे अन्य कैदियो ने देखा तो उसे फंदे से उतारा। जानकारी मिलने पर जेल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दर्शन लाल उम करीब 65 वर्ष पुत्र भजन लाल को रविवार को कन्नौज जेल से सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। बुधवार को दर्शल लाल बाथरूम में गया और वही पर उसने अंगौछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वहां सफाई कर रहे कैदियो को इसकी भनक लग गई तो उन्होने उसे फंदे से उतार लिया। कैदी द्वारा फांसी लगाने की जानकारी मिलने से हडकंप मच गया।

जेल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। जेलर अंजनी गुप्ता ने बताया कि कैदी दर्शन लाल ने बाथरूम में जाकर अंगौछे का फंदा डालकर फांसी लगाने का प्रयास किया लेकिन वहां सफाई कर रहे कैदियों ने देख लिया और उसे फंदे से उतार लिया। उसका जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत में सुधार है।

संबंधित समाचार