VIRAL NEWS: मजदूर के अकाउंट में अचानक आए 200 करोड़ रुपये, परिवार के उड़े होश
जरा सोचिए अगर आपको एक दिन पता चले कि आपके बैंक अकाउंट में एकदम से 200 करोड़ रुपये आ गए हैं तो आप चौंक जाएंगे। आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा कि आखिर ये सब कैसे हो सकता है? लेकिन हरियाणा में रहने वाले एक मजदूर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। बता दें आठवीं पास इस मजदूर के खाते में अचानक 200 करोड़ रुपये आ गए, जैसे ही इसकी जानकारी शख्स को लगी, उसके पूरी तरह होश उड़ गए।
दादरी जिले के बेरला गांव में रहने वाले विक्रम ने बताया कि ये पैसे कहां से आए हैं उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं करोड़ों रुपये बैंक में आने के बाद पूरे परिवार की हालत खराब हो गई, यूपी पुलिस से इस बात की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने भी हरियाणा पुलिस के पास इसकी शिकायत की और मदद की गुहार लगाई। इस मामले पर परिवार वालों का कहना है कि उनके साथ कोई बड़ा फ्रॉड हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस से विक्रम को इस बात की जानकारी मिली। अचानक पुलिस विक्रम के घर पहुंची और उससे पूछताछ करने लगी। पुलिस ने उससे पूछा कि उसके अकाउंट में 200 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन कैसे हुआ है। ये बात सुनते ही विक्रम और उसके पूरे परिवार के होश उड़ गए, उन्होंने पुलिस को बताया कि इतने पैसे उनके पास कैसे हो सकते हैं, इसके बाद पुलिस ने परिवार का बयान दर्ज कर लिया।
फिलहाल बैंक ने इस अकाउंट को फ्रीज कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विक्रम के अकाउंट में एक साथ इतने पैसए कैसे ट्रांसफर हुए। वहीं विक्रम ने तमाम बड़े अधिकारियों और सीएम से भी मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल पूरे गांव और इलाके में इस बात की खबर तेजी से फैल चुकी है, जिससे सभी लोग हैरान हैं।
ये भी पढे़ं- Viral Video: 'ये सुपरमैन है...'पानी के उपर शख्स ने किया 'Pushups', वीडियो देख चौंक जाएंगे आप
