VIRAL VIDEO: च्युइंगम की तरह लड़के के शरीर से चिपकी लड़की, वीडियो देखकर रह जाएंगे हक्का-बक्का
क्या आपने कभी सोचा है कि कोई इंसान किसी दूसरे इंसान से ऐसे चिपक सकता है जैसे शरीर से च्युइंगम चिपक जाती है। सुनकर आप लोग हैरत में पड़ गए होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन इन दिनों एक लड़के और लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये बात सही होती दिखाई दे रही है।
https://www.instagram.com/reel/CuhnBGNgZEJ/?utm_source=ig_web_copy_link
दरअसल इंस्टाग्राम अकाउंट @fantom.dance.inspirations पर कुछ वक्त पहले एक लड़के और लड़की का गजब स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में लड़के से ज्यादा लड़की को देखकर हैरानी होगी क्योंकि असली स्टंट तो वही करती दिख रही है। वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि लड़की ने खुद को रबर बैंड की तरह शख्स की कमर में गोल घुमाकर फंसा लिया है और शख्स उसे पकड़े हुए है।
लड़की को देखने से ऐसा लग रहा है कि वो कोई जिमनास्ट है जिसने शरीर को पूरी तरह से मोड़ लिया है। वहीं उसके बाद उसने अपने पैरों को गले में फंसा लिया है जिससे वो नीचे ना गिरे। इस दौरान लड़के के दोनों हाथ बाहर हैं, यानी अपने ही दम पर लड़के की कमर से फंसी हुई है, उसे कमर पर रोखे रखने में लड़के का कोई हाथ नहीं है। उल्टा वो उस लड़की को अपनी कमर पर बांधने के बाद ब्रेक डांस करता दिख रहा है। वहीं वीडियो में लड़की के एक्सप्रेशन भी देखने वाले हैं।
इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा- लड़की बेल्ट की तरह लड़के की कमर से फंसी हुई है। वहीं एक ने कहा कि लड़की बहुत गजब तरीके से अपने स्थान पर ही टिकी हुई है।
ये भी पढे़ं- It's Magic: मां के गर्भ से बाहर निकलते ही बच्चे ने किया वॉक, वीडियो देखकर यूजर्स हैरान
