बरेली: आज होगा भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार न्यूज: जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से आज भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर यह भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - बरेली: 32 ग्राम पंचायतों में नए कामों पर रोक...बजट खर्च किया तो गबन में फंसेंगे

उन्होंने बताया कि यह यात्रा शुक्रवार की दोपहर दो बजे चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क से प्रारंभ होकर गांधी उद्यान चौराहा से श्यामतगंज चौराहा, सेटेलाइट बस स्टैंड, नकटिया मोहनपुर नरियावल बाजार होते हुए ठिरया निजावत खां में समाप्त होगी। 

ये भी पढ़ें - बरेली कॉलेज: स्नातकोत्तर की मेरिट जारी करनी की तैयारी शुरू

 

संबंधित समाचार