मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने MPPSC PCS की भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने MPPSC PCS की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जानारी के अनुसार  PCS के कई पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इस की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर इस का नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते है।

ध्यान रहे इस भर्ती के आवेदन 22 सितंबर, 2023 को शुरू होंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 277 पदों को भरा जाएगा। वहीं परीक्षा को 17 दिसंबर तक कराया जा सकता है। इस भर्ती में स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस डिप्टी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट: 27 पद, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस: 22 पद, एडिशनल असिस्टेंट डेवलपमेंट कमिश्नर: 17 पद, डेवलपमेंट ब्लॉक ऑफिसर: 16 पद, डिप्टी तहसीलदार: 3 पद, एक्साइज सब इंस्पेक्टर: 3 पद चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर: 17 पद, कॉपरेटिव इंस्पेक्टर: 122 पदों पर भर्ती होनी है।

अगर बात भर्ती की चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स एग्जाम और उसके बाद मेंस एग्जाम शामिल है। इस के बाद इंटरव्यू भी होगा। इस भर्ती के लिए  लिए 500 रुपए व एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹250 है। 

ये भी पढ़ें- Bypoll Results 2023: त्रिपुरा में दोनों सीटों पर भाजपा को मिली जीत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका