बरेली: कटरा चांद खां से निकली विशाल शोभायात्रा, मनमोहन झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सीताराम मंदिर कटरा चाँद खां से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर कैंट विधायक  संजीव अग्रवाल के द्वारा शुभारंभ किया गया ,इससे पहले कैंट विधायक के द्वारा सभी भगवान  के स्वरूपो (झांकियों) का पूजन कर आरती की गई उसके पश्चात प्राचीन परम्पराओं के अनुसार  शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया।

मौर्य मंदिर पर उपस्थित सभी भगवान के  स्वरूप का पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार कैंट विधायक संजीव अग्रवाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल के द्वारा पूजन कर आरती की गई।

शोभायात्रा में बच्चों की सुंदर-सुंदर स्वरूप की  झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर शोभायात्रा में दिनेश गुप्ता, राम बहादुर मौर्य पार्षद चंगमल मौर्य अजय रत्नाकर चंद्रपाल राठौर राजेश पटेल अरूण कश्यप अमरीश कठेरिया सूर्यकान्त मौर्य बृजेश मिश्रा हर्षित गुप्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचने लगे समूह के नेता, हो रहा भव्य स्वागत

संबंधित समाचार