PM मोदी आज शाम बाइडेन, हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री से अपने निवास पर करेंगे मुलाकात 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन , मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ और बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से शुक्रवार शाम अपने निवास पर मुलाकात करेंगे। मोदी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा," आज शाम में अपने निवास पर तीन द्विपक्षी बैठकर करने जा रहा हूं। मैं मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलूंगा।" 

उन्होंने कहा कि इन बैठकों से इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय सदस्यों संबंधों की समीक्षा करने का और विकास के क्षेत्र में सहयोग मजबूत कर करने का अवसर मिलेगा। ये नेता भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को राजधानी में आयोजित किया गया है। 

ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर बदली डीपी, लगाई ये खास तस्वीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हाईवे पर 80 Km/h से तेज चलाई गाड़ी तो कटेगा चालान, स्पीड डिटेक्शन कैमरे से लैस यातायात पुलिस की पांच टीमें कर रही कार्रवाई
Moradabad : प्रधानमंत्री की अपील से कदमताल कर रहे जनप्रतिनिधि-अधिकारी
कहीं आपका लाडला भी तो नहीं हो रहा ऑटिज्म का शिकार? 2 साल से छोटे बच्चों को मोबाइल देना पड़ सकता है भारी
अर्थ, सृजन और जीवन शक्ति से विकसित यूपी का रोडमैप तैयार, 2047 तक यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का रखा लक्ष्य
कड़ी धूप के साथ प्रशासनिक बंदिशें भी श्रद्धालुओं को कर रहीं परेशान, राम मंदिर के प्रमुख प्रवेश द्वार के सामने लगी बैरिकेडिंग दे रही दिक्कतें