बहराइच : घोसी उपचुनाव में जीत पर झूमे सपाई, बांटी मिठाई
बहराइच, अमृत विचार। घोसी उप चुनाव सीट पर सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं हर्ष है। शुक्रवार को सभी ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह को हार मिली है। इस अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा जीत का जश्न मनाया गया। लोगों के साथ मिठाइयां बांटी गई। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया।
लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने कहा कि घोसी की जीत ने यह साफ कर दिया है कि पूरे देश से 2024 में भारतीय जनता पार्टी का सफाया निश्चित है। जिसकी शुरुआत घोसी की जनता ने कर दिया है। इस मौके पर मैं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव जी ,मोबीन खान, सुनील यादव, पंकज यादव,गजारे ,विद्याराम यादव, इफ्तिखार अहमद सही तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -Ghosi by-election result : SP के सुधाकर सिंह ने दर्ज की जीत, BJP के दारा सिंह चौहान हारे
