शाहजहांपुर: घोसी विधान सभा में सपा की जीत पर बांटी मिठाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जनपद मऊ की घोसी विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की ऐतिहासिक जीत की खुशी में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिजली पूरा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा सरकार की जनता के प्रति जुल्म नाइंसाफी और अत्याचार व बेरोजगारी- महंगाई के खिलाफ घोसी की जनता ने जन आक्रोश जाहिर कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाई और उन्होंने घोसी की जनता को बहुत-बहुत बधाई दी।

इस मौके पर सपा के जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, संजीव वर्मा, अतिउल्ला सिद्दीकी, हफीज अंसारी, गुलजार अंसारी, अमन गुर्जर, सौमित्र यादव, आयुष यादव, हशमत, शादाब खान, गुफरान खान, हाशिम शाह, फरहाज़ खान, असलम खान, नाजिम फारूकी, रानू खान आदि रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बुखार का प्रकोप नहीं हो रहा कम, दो गांवों में पांच की जा चुकी जान

संबंधित समाचार