Asia Cup 2023 IND Vs PAK: केएल राहुल और कोहली की जोड़ी ने खेली शानदार पारी, पाकिस्तान को दिया 357 रन का लक्ष्य

Asia Cup 2023 IND Vs PAK: केएल राहुल और कोहली की जोड़ी ने खेली शानदार पारी, पाकिस्तान को दिया 357 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में सुपर-चार राउंड का मुकाबला कोलंबो में है। बारिश के चलते यह मैच रिजर्व डे में पहुंच चुका है। बारिश के चलते 10 सितंबर को भारतीय पारी में सिर्फ 24.1 ओवरों का खेल हो पाया। भारत आज दो विकेट पर 147 रनों के स्कोर से आगे खेलने उतरा है। वहीं क्रिकेट प्रशंसकों के लिए उत्साहजनक खबर नहीं है। भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले के रिजर्व-डे पर भी बारिश का साया है। कोलंबो में सोमवार सुबह से रुक-रुककर हो रही  है। पूर्वानुमान में यहां 100 फीसदी तक बारिश की आशंका जताई गई है।

Asia Cup 2023 IND vs PAK LIVE UPDATES  :

6:39 PM: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में सोमवार को यहां दो विकेट पर 356 रन बनाए। भारत की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद 122 जबकि लोकेश राहुल ने नाबाद 111 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 58 जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 56 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान ने एक-एक विकेट चटकाया। भारत ने पाकिस्तान के सामने 357 रन का लक्ष्य रखा है।

6:35 PM: 48 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 330 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 108 रन और विराट कोहली 100 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया को बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे हैं।

6:29 PM:  84 गेंद में विराट कोहली ने अपना शतक पूरा कर लिया है। वनडे में यह उनका 47वां शतक है। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए हैं। राहुल के साथ उन्होंने 200 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया है। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 330/2 है।

6:23 PM: 100 गेंद में लोकेश राहुल ने अपना शतक पूरा कर लिया है।

6:15 PM:  केएल राहुल अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। टीम इंडिया ने 45 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 95 रन और विराट कोहली 83 रन बनाकर खेल रहे हैं।

 

5:55 PM :  भारत का स्कोर 251/2
भारत ने 40 ओवर में दो विकेट पर 251 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है।

5:47 PM :  विराट कोहली ने जड़ी 66वीं फिफ्टी
विराट कोहली 66वीं फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। कोहली ने 55 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की है, जिसमें चार चौके शामिल रहे। भारतीय टीम ने 39.2 ओवर में दो विकेट पर 249 रन बना लिए हैं।


5:35 PM : कोहली भी 66वीं फिफ्टी के करीब, स्कोर 231/2
भारत ने 37 ओवर में दो विकेट पर 231 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। राहुल 60 गेंद पर करियर की 14वीं फिफ्टी पूरी कर चुके हैं, जबकि कोहली 66वीं फिफ्टी के करीब हैं।

5:25 PM : रिजर्व डे में केएल राहुल ने जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी
चोट से उबरने के बाद केएल राहुल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है। राहुल ने 60 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। भारत का स्कोर 33.3 ओवरों में दो विकेट पर 209 रन है।


5:15 PM : भारत का स्कोर 200 रनों के करीब
टीम इंडिया ने 31 ओवर में दो विकेट पर 186 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। राहुल करियर की 14वीं फिफ्टी के करीब हैं।

Image

5:05 PM : कोहली के 1000 रन
विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। भारत का स्कोर 28.2 ओवरों में दो विकेट पर 165 रन है।

4:50 PM : रिजर्व डे में शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान मैच
रिजर्व डे में मैच शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने पहले दिन के स्कोर 147/2 से शुरुआत की है। टीम इंडिया ने 26 ओवर में दो विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं। 

4:30 PM : पाकिस्तान को बड़ा झटका
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चोटिल होने के चलते इस मुकाबले में आगे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। हारिस रऊफ ने 5 ओवरों की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 27 रन दिए और एक विकेट हासिल किया।

4:20 PM : सामने आया ये अपडेट
ताजा अपडेट यह है कि अंपयार्स भारतीय समयानुसार चार बजकर 20 मिनट पर मैदान का निरीक्षण करेंगे। फिलहाल बारिश भी नहीं हो रही है और मैदान पर से कवर्स हटाए जा चुके हैं।

3:16 PM : रिजर्व डे में तय समय पर शुरू नहीं हुआ खेल  
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रुक-रुक करके बारिश हो रही है। कभी कवर्स मैदान से  हटाए जाते हैं। फिर बारिश आने पर कवर्स मैदान पर बिछा दिए जाते है। फिलहाल मैदान पर कवर्स बिछे हुए हैं। इसलिए रिजर्व डे में तय समय पर खेल शुरू नहीं हो पाया है। 

2:55 PM : बारिश रुकी
कोलंबो में बारिश रुक गई है, हालांकि बादल छाए हुए हैं। मैदान पहले की तरह कवर्ड है।

Image

कोलंबो में सोमवार को मौसम का पूर्वानुमान

  • अधिकतम तापमान: 29 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 25 डिग्री सेल्सियस
  • बारिश की आशंका: 99%
  • बादल छाए रहेंगे: 95%
  • हवा की गति रहेगी: 41 km/h

दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।

ये भी पढ़ें : US Open 2023 : नोवाक जोकोविच ने जीता रिकॉर्ड 24वां ग्रैंड स्लैम, फाइनल में डेनिल मेदवेदेव को दी शिकस्त...देखिए जश्न की तस्वीरें

ताजा समाचार

Banda: मतदान और मतगणना के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें; उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
IPL 2024 : केएल राहुल ने कहा- मेरे पास शब्द नहीं, हमने इस तरह की बल्लेबाजी टीवी में देखी थी...अविश्वसनीय
Unnao: देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा....गली और मोहल्लों में गंगा नगर के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
पुलिस कर्मी ने नहीं पहना हेलमेट, कटा 18 हजार रुपए का चालान 
छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, छात्राओं का रहा दबदबा
Banda: लोकसभा चुनाव के चलते बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित, जल्द घोषित होगी परीक्षा की नई तिथि