बदायूं: आढ़त से 50 हजार रुपये रखी गुल्लक लेकर फरार हुए बाइक सवार, जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिल्सी, अमृत विचार। कोतवाली बिल्सी क्षेत्र की गल्ला मंडी की आढ़त से दिनदहाड़े रुपये रखी गुल्लक चोरी हो गई। पुलिस को लूट की सूचना दी गई। सीओ चंद्रपाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी की। गल्ला मंडी में एक महीने में तीन घटनाएं होने से व्यापारियों में गुस्सा है।

नगर बिल्सी के मोहल्ला एक निवासी ओमप्रकाश वार्ष्णेय गल्ला व्यापारी हैं। गल्ला मंडी के एक नंबर गेट पर उनकी आढ़त है। सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे वह अपनी आढ़त पर किसान और कुछ व्यापारियों से बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग उनकी आढ़त पर आए और गुल्लक के पास बैठ गए।

ओमप्रकाश उन्हें किसान समझे और बात करते रहे। कुछ ही समय में उन लोगों ने गुल्लक उठाई और बाइक पर बैठकर भाग गए। ओमप्रकाश चिल्लाए तो आसपास के आढ़ती एकत्र हो गए। बाइक सवारों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन बाइक सवार दूर जा चुके थे। किसी ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह को फोन करके सूचना दी।

सीओ और प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। आढ़ियों ने बताया कि बाइक सवार मुजरिया मार्ग पर गए हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि गुल्लक में 50 हजार रुपये रखे थे। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: विद्यालय से दो छात्राएं लापता, गश्त के दौरान पुलिस ने किया बरामद

संबंधित समाचार