प्रयागराज : मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने दी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा
प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिवक्ताओं के लिए इलाहाबाद और उसकी लखनऊ पीठ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। हाई कोर्ट प्रशासन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह सूचित किया गया है कि वर्चुअल मोड के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट और उसकी लखनऊ पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों पर बहस करने की सुविधा 12 सितंबर 2023 से प्रदान की जाएगी।
जो अधिवक्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहस करना चाहते हैं उन्हें निम्नलिखित ईमेल आईडी पर अपने मुकदमे से संबंधित विवरण देना होगा। इलाहाबाद में आपराधिक मामलों के लिए [email protected]। इसी क्रम में सिविल मामलों के लिए [email protected]। इसी प्रकार लखनऊ पीठ में आपराधिक मामलों के लिए [email protected] और सिविल मामलों के लिए [email protected] व्यवस्था की गई है। मालूम हो कि हापुड़ कांड को लेकर गत 12 दिनों से हाई कोर्ट सहित प्रदेश भर के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं जिसके कारण न्यायिक कार्य बाधित हो रहा है और मुकदमों की सुचारू रूप से सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की सुविधा शुरू की है।
यह भी पढ़ें : अयोध्या पहुंची एसएसएफ की दो कंपनी, संभालेगी आरजेबी परिसर की सुरक्षा
