Asia Cup 2023 IND vs SL : आज कोलंबो में भारत-श्रीलंका की टक्कर, फाइनल की दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी दोनों टीमें
कोलंबो। एशिया कप में सुपर-चार के एक अहम मुकाबले में आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का सामना श्रीलंका से होना है। भारतीय टीम यदि इस मुकाबले में जीत हासिल कर लेती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। भारतीय टीम ने सुपर-चार के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 228 रनों से करारी शिकस्त दी थी।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी। वहीं दासुन शनाका श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करेंगे।
भारत-श्रीलंका के बीच इस मुकाबले में खराब मौसम का का खलल पड़ सकता है। आज पूरे दिन कोलंबो में बादल छाए रहने की संभावना 95% और बारिश की संभावना 84 प्रतिशत जताई गई है। हालांकि दिन बीतने के साथ-साथ बारिश का अनुमान घटकर 55 प्रतिशत हो सकता है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारतीय : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंकाई : पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, कुसल परेरा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, दुशान हेमंथा।
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023: वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत, पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा
