बहराइच : शादी से पहले अपनी दुल्हन से मिलने होटल पहुंचा युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सीतापुर निवासी एक युवक की बहराइच रोडवेज बस अड्डा स्थित होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के महमूदाबाद कस्बा निवासी दिनेश उर्फ शिवम (26) पुत्र जगदीश की शादी बहराइच निवासी युवती से तय हुई थी। दिसंबर माह में शादी होनी है। दिनेश उर्फ शिवम अपनी अविवाहित पत्नी से मिलने के लिए कोतवाली नगर के रोडवेज बस अड्डे के निकट स्थित होटल में आया था। इसके लिए वह गाड़ी बुक कराकर बहराइच पहुंचा। इसके बाद वह होटल में गया। 

मंगलवार को उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीतापुर निवासी युवक को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया यहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मनोज चौधरी ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस पर युवक के परिजनों को सूचना दी गई परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के 100 को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई है, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -कौशांबी: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूट में शामिल चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार