मुरादाबाद: पीटकर पत्नी को घर से निकाला, पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्ला निवासी विवाहिता ने पति समेत आठ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पति पर दूसरी महिला से निकाह करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित फरजाना ने पुलिस को बताया है कि उसका निकाह कुंदरकी के असगर हुसैन के बेटे मोहम्मद असलम के साथ 22 अप्रैल 2007 को हुआ था। आरोप है कि उनका पति अन्य महिलाओं के संपर्क में रहता है। एक अन्य महिला से उसने कोर्ट मैरिज भी कर लिया। बताया कि 14 जून को चक्कर की मिलक की एक महिला से उसके पति ने फर्जी तरीके से निकाह किया और उसकी रसीद व गवाह के भी फर्जी कागज बनवा लिए हैं।

पीड़ित ने पुलिस को इस महिला से निकाह के दस्तावेज भी सौंपे हैं। 14 जून को ही उसके पति ने उसे लात-घूंसों से मारा पीटा था। उसी दौरान उसने चक्कर की मिलक निवासी महिला से कोर्ट मैरिज कर लेने की बात उससे कही थी। इसके बाद भी फरजाना पति की यातनाएं सहती रही। लेकिन, अभी 7 अगस्त की रात को उसके पति व देवर अकरम, सास रहीला ने उसे फिर मारा पीटा।

बताया, पति ने उसे पीटते समय कहा था कि अब तीन-तीन औरतों का खर्च उठाना है, अपने मायके जाकर एक लाख रुपये लेकर आओ वरना, वह उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल देगा। इसके बाद पति ने उसे पीटकर घर निकाल दिया। आरोप है कि उसका पति उसे दो बार खाने में जहर भी मिलाकर खिला चुका है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति मोहम्मद असलम, देवर अकरम, देवरानी रहीला, अतीक, जाकिर, हामिद, साजिद व मनाजिर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: किराये के घर में घुसकर ससुराल वालों ने महिला को दी धमकी, सात पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार