बरेली: 14 पुलिसकर्मियों समेत 203 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमित अब 200 का आंकड़ा भी पार करते जा रहा हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में 14 पुलिसकर्मियों समेत 203 लोग संक्रमित पाए गए। एक साथ 14 पुलिसकर्मी संक्रमित मिलने से विभाग में दहशत साफ देखी जा सकती है। शनिवार को 3234 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें 203 …

बरेली, अमृत विचार। रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमित अब 200 का आंकड़ा भी पार करते जा रहा हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में 14 पुलिसकर्मियों समेत 203 लोग संक्रमित पाए गए। एक साथ 14 पुलिसकर्मी संक्रमित मिलने से विभाग में दहशत साफ देखी जा सकती है।

शनिवार को 3234 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें 203 लोग संक्रमित निकले। इन संक्रमितों में छह मासूम भी शामिल हैं। इसमें एक संक्रमित की उम्र एक वर्ष से भी कम है। वहीं, शहर के नेहरु बाग में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों में संक्रमण पाया गया है।

पूरे परिवार को आईसोलेट कर दिया गया है। सुभाष नगर में चार अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दो सीएचसी के कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं।

इन इलाकों के मिले संक्रमित
जिन इलाकों में संक्रमित पाए गए उनमें करेली, सिद्वार्थनगर, नवादा, हरुनगला, सिविल लाइंस, मढ़ीनाथ, टीचर्स कॉलोनी, ललितपुर, बल्लिया, गूगल नगरिया, रिर्जव पुलिस लाइन, गोपालपुर भोजीपुरा, मेगा ड्रीम होम्स, जीजीआईसी, संत ज्वेस पब्लिक स्कूल, बिहारीपुर, बंगला नंबर 44 सदर कैंट, कमऊआ कला, संजय नगर, अशोक बिहार, राम जानकी मंदिर, राजीव कॉलोनी, पक्का कटरा आंवला, विक्रमपुर, मठ लक्ष्मीपुर, कर्मचारी नगर, शहीद गेट डिफेंस कॉलोनी, शांति बिहार, फतेहगंज, नेकपुर, इफ्को कॉलोनी, लाजपत नगर, सिटी सब्जी मंडी, सिकलापुर, नेहरू बाग, मैकेनियर रोड, प्रेमनगर नीम की मठिया, रानीखेत, नॉर्थ सिटी, बदायूं रोड, सिंधु नगर, आजाद नगर, किछा वार्ड नंबर 2, प्रेम नगर लाइन पार आदि इलाके शामिल हैं।

संबंधित समाचार