
निर्बल वर्ग के लिए लागू हैं कल्याणकारी योजनाएं: वेद
पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। समाज के असहाय निर्बल व कमजोर के लिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने तमाम कल्याणकारी योजना लागू किया है। जिसका लाभ समाज के कमजोर निर्बल व असहाय व्यक्तियों को मिल रहा है। यह विचार बुधवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पूरा ब्लॉक के रामपुर सरधा में अमृत कलश में मिट्टी और अक्षत अभियान में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री आवास अंत्योदय कार्ड से अनाज, घर-घर बिजली, हर घर पानी समेत तमाम योजनाओं लाभ गरीबों को मिल रहा है। नगर विधायक व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गंगौली व पुरखेपुर घर-घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी और चावल इकट्ठा किया। इस दौरान प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकुर, देवता प्रसाद पटेल, प्रधान गंगौली अनिल तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, रामप्रीत वर्मा, मेजर प्रदीप सिंह, दिनेश कुमार मिश्रा, नंद कुमार सिंह, राजेश पाठक, नितिन सिंह मौजूद रहे।
अभियान के तहत लोगों के दरवाजे पर पहुंचे प्रमुख
बीकापुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बुधवार को बीकापुर ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत जेरुआ में क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित कुमार पाण्डेय के यहां पहुंचे। अमृत कलश लेकर माटी जुटाई। इस अवसर पर बीडीसी विजय पाण्डेय, रामगोपाल पाण्डेय, सुरेंद्र प्रसाद पाण्डेय, रमाकांत द्विवेदी, विनय कुमार पाण्डेय, सूर्यभान तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, फूलचंद उपाध्याय, सुनील उपाध्याय मौजूद रहे।
Comment List