प्रदेश का विकास कानपुर के बगैर संभव नहीं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। प्रदेश का विकास बगैर कानपुर के विकास के संभव नहीं है। किसी समय कानपुर की पहचान मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट के रूप में थी। लाल इमली के कपड़े का कोट पहनना शान समझा जाता था। शहर दोबारा औद्योगिक नगरी बने, इसका खोया गौरव लौटे, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

यह जरूरी है कि सबकी इच्छा के अनुसार शहर का विकास हो। इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार दोनों से भी सहायता का प्रयास होगा। यह बात बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मर्चेंट चैम्बर सभागार में कही। वे मर्चेंट चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश के पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत करने आए थे। 

003

समारोह के दौरान उन्होंने मर्चेंट चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक सिंहानिया को बैच पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। समारोह में उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि चैम्बर की नई कार्यकारिणी का भार युवा कंधो पर है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी देश और प्रदेश में उद्योग की बात की जाएगी, शहर और मर्चेंट चैम्बर का नाम जरूर लिया जाएगा। 

समारोह के दौरान उन्होंने मर्चेंट चैम्बर से जुड़े पदाधिकारियों और काउंसिल सदस्यों को सम्मानित भी किया। समारोह के दौरान उपाध्यक्ष मयंक खन्ना, पूर्व अध्यक्ष अतुल कनोडिया, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र मोहन गुप्ता, सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय पाठक प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा कार्यक्रम में विधायक नीलिमा कटियार, सुरेन्द्र मैथानी, सलिल विश्नोई, प्रांत प्रचारक श्रीराम आदि मौजूद थे। 

इनका हुआ सम्मान
सुधीर जैन काउंसिल सदस्य, श्याम मेहरोत्रा काउंसिल सदस्य, आके अग्रवाल, मालती लोहिया, साक्षी भरतिया, आशीष चौहान काउंसिल सदस्य, डॉ. आईएम रोहतगी, स्वतंत्र सिंह, विमल झांझरिया वीसी काउंसिल कमेटी, संतोष गुप्ता जीएसटी कमेटी चेयरमैन, डॉ. अतुल कपूर, डॉ. अवध दुबे, डॉ. एएस प्रसाद, पं. विजय पाण्डेय, दिलीप अग्रवाल, सीए अर्जुन सक्सेना, डॉ. आरती गुप्ता स्टार्टअप कमेटी चेयरमैन, सुशील शर्मा ट्रेड कमेटी चेयरमैन, मनीष कटारिया, अनिल अग्रवाल काउंसिल सदस्य, टीकम चंद्र सेठिया काउंसिल सदस्य।

यह भी पढ़ें:-I.N.D.I.A. गठबंधन में सब एक दूसरे के खून के प्यासे, प्रतापगढ़ में बोले मंत्री संजय निषाद

संबंधित समाचार