बरेली: समय ज्यादा होने के कारण आधे घण्टे तक अभ्यर्थियों ने नहीं लिया प्रवेश
बरेली, अमृत विचार। नीट परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रवेश का समय 11 बजे था और 2 बजे से परीक्षा शुरू होनी है। प्रवेश का समय ज्यादा होने की वजह से अधिकांश केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने करीब आधे घण्टे तक प्रवेश नहीं लिया। केंद्रों पर बार बार अनाउंस करने के बाद अभ्यर्थी आगे बढ़े। उनका कहना …
बरेली, अमृत विचार। नीट परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रवेश का समय 11 बजे था और 2 बजे से परीक्षा शुरू होनी है। प्रवेश का समय ज्यादा होने की वजह से अधिकांश केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने करीब आधे घण्टे तक प्रवेश नहीं लिया। केंद्रों पर बार बार अनाउंस करने के बाद अभ्यर्थी आगे बढ़े।
उनका कहना था कि अभी इतनी जल्दी प्रवेश लेकर अंदर क्या करेंगे। बाहर कम से कम कुछ जरूरी टॉपिक्स पर नज़र तो मार लेंगे। आज जिले के 31 केंद्रों पर 14000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सीबीएसई ने सभी केंद्रों को एंट्री के समय की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आदेश दिए है।
