शाहजहांपुर: डीआईजी की मौजूदगी में बंदियों को बांटा रोजमर्रा का सामान
तौलिया और नहाने का साबुन पाकर खुश दिखे बंदी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। डीआईजी जेल हिमांशु कुमार ने गुरुवार को जेल का निरीक्षण कर बंदियों का हाल जाना। इस दौरान एक कार्यक्रम आयोजित कर जेल में नानी पालकीवाला लॉ फाउंडेशन के सौजन्य से 15 सौ तौलिया और इतने ही नहाने के साबुन और फ्रूटी सभी बंदियों को भेंट की गईं। डीआईजी और अन्य अधिकारियों के हाथों रोजमर्रा की वस्तुएं पाकर बंदियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यकम की शुरुआत जेल अधीक्षक मिजाजी लाल द्वारा मुख्य अतिथि बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक हिमांशु कुमार, अपर जिला जज पीयूष तिवारी, एडीएम वित्त डॉ. सुरेश कुमार, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल और नानी पालकी वाला लॉ फाउंडेशन के अध्यक्ष आदि के स्वागत से हुई। इस दौरान जेल अधीक्षक ने बताया कि अनेक बंदी घरेलू हालात के कारण दैनिक सामग्री घर से नहीं मंगा पाते हैं और वे परेशान रहते हैं।
स्वयंसेवी संगठनों या सामाजिक सहयोग से प्राप्त दैनिक जीवन के उपयोग की सामग्री पाकर बंदियों को बहुत राहत मिलती है। पश्चात सबसे पहले महिला बंदियों को तौलिया, साबुन और फ्रूटी भेंट की गई। साथ ही महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को पाठ्य सामग्री, तौलिया, साबुन और फ्रूटी भेंट की गईं। पश्चात सभी पुरुष बंदियों को यह सामग्री भेंट की गई। इस दौरान डीआइजी कारागार ने जेल का निरीक्षण किया और बंदियों से उनकी समस्याएं पूछीं।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आया कक्षा एक का मासूम छात्र, मौत
