बरेली: मंडल में दिव्यांग और दैवीय आपदा से प्रभावित 5058 को मिलेंगे आवास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंडल के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत में दिव्यांगों और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को 5058 आवास दिए जाएंगे। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने चारों जिलों में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप जल्द ही आवास बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर के अनुसार, मंडल में 5058 आवास के सापेक्ष 3915 आवास स्वीकृत हो चुके हैं। 1143 आवास स्वीकृत होने हैं।

 मंडलायुक्त ने कहा कि पात्रों का चयन कर जल्द ही आवास स्वीकृत के निर्देश दिए गए हैं। बरेली में 637, शाहजहांपुर में 832, बदायूं में 1214, पीलीभीत में 1232 आवास दिए जाएंगे। 2687 सामान्य और 794 अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आवास स्वीकृत हैं। जबकि सामान्य के 3383 और अनुसूचित जाति के 1107 आवास का लक्ष्य था। याेजना के तहत प्रकृतिक आपदा, कुष्ठ रोगी, नट और दिव्यांगजन को शामिल किया गया है। 

मंडल के चारों जिलों में सर्वाधिक दिव्यांगों के लिए आवास बदायूं में 1804 दिए जाएंगे। प्राकृतिक आपदा में सबसे ज्यादा आवास पीलीभीत में 302 दिए जाने हैं। इसके अलावा अग्निकांड और भारी वर्षा से बेघर हुए लोगों को बरेली में 110, बदायूं में 14, पीलीभीत में 277, शाहजहांपुर में 15 लोगों को आशियाना दिया जाएगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: अब ओपीडी के मरीजों को भी मिलने लगी अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा

 

 

 

संबंधित समाचार