Lok Sabha Election 2024 : हाईकमान ने जारी की सूची...हंसराज पप्पू बने रामपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष
कार्यकर्ताओं में खुशी, लोगों ने बांटी मिठाइयां, अनुसूचित मोर्चा भाजपा के रह चुके हैं क्षेत्रीय अध्यक्ष
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष हंसराज का स्वागत करते भाजपाई।
रामपुर, अमृत विचार। भाजपा जिलाध्यक्ष का ताज हंसराज पप्पू के सिर सज गया है। कार्यकर्ताओं में खुशी और उन्होंने लोगों में मिठाइयां वितरित कीं। हंसराज पप्पू जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं जबकि, उनकी पत्नी ममता चमरौआ की ब्लॉक प्रमुख रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष होता है और पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता करीब चार वर्ष तक जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज रहे।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फेरबदल किए गए हैं। रामपुर का जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू को बनाया गया है। हंसराज पप्पू लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रहे। पार्टी ने उन्हें अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया। पार्टी के टिकट पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता और अब पार्टी ने उन्हें भाजपा के जिले की कमान सौंप दी है।
पनवड़िया निवासी हंसराज पप्पू के जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और जिले भर के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। भाजपा नेता राजीव मांगलिक ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष नवंबर 2019 में जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष होता है लेकिन, प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने और अन्य व्यस्ताओं के चलते अभय गुप्ता का कार्यकाल करीब चार वर्ष रहा।
ये भी पढ़ें : रामपुर : आयकर विभाग के घुमावदार सवालों से बढ़ती जा रहीं आजम की धड़कनें, 53 घंटे से अभिलेखों की जांच जारी
