IND vs BAN : एशिया कप में तिलक वर्मा का डेब्यू, विराट कोहली समेत ये 5 खिलाड़ी बाहर...इन प्लेयर्स को पहली बार मिला चांस
कोलंबो। एशिया कप में सुपर-4 चरण के आखिरी मैच में भारत ने शुक्रवार को टॉस जीत कर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारत ने इस मुकाबले के लिए टीम में पांच बदलाव किए हैं। तिलक वर्मा की इस मुकाबले के जरिये एक दिवसीय मैच में पदार्पण हुआ है, उनके अलावा सूर्य कुमार यादव, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा टीम में आए हैं। सूर्या और प्रसिद्ध का एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में यह पहला मैच है। वहीं तिलक वर्मा को वनडे में भी डेब्यू करने का मौका मिला है। तिलक ने हाल में विंडीज के खिलाफ हुई हालिया टी20 सीरीज में डेब्यू किया था। तिलक भारत की ओर से वनडे खेलने वाले 251 नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं। तिलक आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।
Tilak Varma is making his ODI debut for India 👏
— ICC (@ICC) September 15, 2023
📸 @BCCI | #INDvBAN | #AsiaCup2023 pic.twitter.com/USbfJBZc4r
17 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में चुस्त दुरूस्त रहने के लिए विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। बांग्लादेशी टीम से भी एक डेब्यू है। तंज़ीब शाकिब को अंतिम एकादश में जगह मिली है। भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आज का भी मुक़ाबला नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा है कि वह पहले से बेहतर हो रहे हैं लेकिन मैच के लिए अभी भी पूरी तरह से फ़िट नहीं हैं।
Congratulations to Tanzim Hasan Sakib, who is making his ODI debut for Bangladesh 🇧🇩#INDvBAN | #AsiaCup2023 pic.twitter.com/OxkQyDU3fS
— ICC (@ICC) September 15, 2023
टीमे इस प्रकार हैं:
बांग्लादेश- लिटन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, एनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा।
ये भी पढ़ें : ICC Cricket World Cup 2023 : Naseem Shah और Haris Rauf के विश्वकप खेलने पर संशय, जानिए क्या बोले कप्तान बाबर आजम ?
