कासगंज: 26 दिग्गजों को पटखनी देकर केपी सिंह फिर बने जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर केपी सिंह सोलंकी की पुन: ताजपोशी हुई है। उनके दोवारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों की जारी हुई पहली सूची में कासगंज के जिलाध्यक्ष पद के लिए केपी सिंह सोलंकी के नाम की पुन: घोषणा की गई।

विभिन्न माध्यमों से जब यह खबर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची तो जिलाध्यक्ष के समर्थकों एवं पार्टी नेताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। सुबह के जिलाध्यक्ष के आवास  गांव टीकमपुरा में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। उन्हें पुष्पहार पहनाए और पुन: जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। जिला कार्यालय पर भी कार्यकर्तओं ने केपी सिंह सोलंकी का स्वागत किया।

अमृत विचार से वार्ता करते हुए पुन: जिलाध्यक्ष बने केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार स्नेह और भाजपा नेतृत्व आशीर्वाद मिला है। नेतृत्व ने उन पर पुन: विश्वास जताया है। वह पूर्व की भांति तन, मन, धन से पार्टी से लिए कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं को समर्पित रहकर उनके हितों के लिए संघर्ष करेंगे।

हर्ष व्यक्त करने वालों में एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, कौशल साहू, अनिल सिंह पुंढीर, केके सक्सेना, कुलदीप प्रतिहार, प्रशांत राजपूत, शरद माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, नवल कुलश्रेष्ठ, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, वरुण चौहान, राकेश माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, सुरेश माहेश्वरी, राजवीर सिंह भल्ला, शिवकुमार भारद्वाज, सुनील वार्ष्णेय, केपी सिंह, नीरज शर्मा, सर्वेश दुबे, विनम्र अग्रवाल प्रमुख है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: जो सनातन धर्म के बारे में नहीं जानते वे करते हैं आपत्ति जनक टिप्पणियां - बाबा रामदेव

संबंधित समाचार