बरेली: परीक्षा केंद्रों के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था से गुस्साए अभिभावक
बरेली, अमृत विचार। रविवार को जिले के 31 केंद्रों पर (नीट) नेशनल एजिलिबिलटी कम इंट्रेंस टेस्ट कराया गया। इसमें सुबह 11 बजे से प्रवेश करने के आदेश दिए गए थे। बीसलपुर रोड पर बनाए गए केंद्रों पर अभिभावकों से लेकर अभ्यर्थियों को बेहद समस्या हुई। वहां से गुजरने वाले वाहनों से जाम लग गया। कई …
बरेली, अमृत विचार। रविवार को जिले के 31 केंद्रों पर (नीट) नेशनल एजिलिबिलटी कम इंट्रेंस टेस्ट कराया गया। इसमें सुबह 11 बजे से प्रवेश करने के आदेश दिए गए थे। बीसलपुर रोड पर बनाए गए केंद्रों पर अभिभावकों से लेकर अभ्यर्थियों को बेहद समस्या हुई। वहां से गुजरने वाले वाहनों से जाम लग गया। कई अभिभावक गुस्सा गए, बोले अगर परीक्षा छूट गई तो कौन जिम्मेदार होगा।
बीसलपुर रोड पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से ही अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। ट्रैफिक भी धड़ल्ले से गुजर रहा था। भारी वाहनों की आवाजाही सबसे ज्यादा नजर आई। कई अभ्यर्थी वाहनों से टकराने से बच गए। भीड़ बढ़ी तो करीब एक किलोमीटर तक रोड के दोनों तरफ जाम लग गया।
केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में भी दिक्कतें हो रही थी। लगातार ट्रैफिक और जाम से परेशान होकर अभिभावकों का गुस्सा फूट गया। बोले- जब प्रशासन को पता था कि जिले में नीट होना है तो केंद्रों के सामने से भारी वाहनों को डायवर्ट क्यों नहीं किया गया। तमाम लोग जाम में फंसे हैं।
कैसे परीक्षा केन्द्रों तक आए हैं यह वहीं जानते हैं। यदि किसी भी बच्चे के साथ कोई हादसा हो गया, या किसी का पेपर छूट गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। परीक्षा छूटने के बाद भी केन्द्रों के बाहर जाम लगा रहा।
