Auraiya News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
औरैया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।
औरैया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
औरैया, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव में मिहोली में ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा।
