शिक्षा भवन पर जुटे अयोध्या व देवीपाटन मंडल के शिक्षक, धरना दे भरी हुंकार

नहीं चेते शिक्षक तो जल्द वेतन भी छीन लेगी सरकार : संघ

शिक्षा भवन पर जुटे अयोध्या व देवीपाटन मंडल के शिक्षक, धरना दे भरी हुंकार

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की ओर से अयोध्या और देवीपाटन मंडल का धरना शिक्षा भवन पर शनिवार को हुआ। अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष राम अनुज तिवारी व संचालन मंडलीय मंत्री शिव भूषण उपाध्याय ने किया। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने कहा की आज विषम परिस्थितियां हैं। सभी शिक्षकों को एक होना होगा नहीं तो सरकार किसी भी दिन वेतन वितरण अधिनियम समाप्त करके हमारी सेवाएं समाप्त कर देगी। 

उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा कि वह हमसे हमारी सेवाओं के बदले मिलने वाला वेतन भी छीन लेगी। बोले यदि हम एक न हुए तो हम मिट जाएंगे। प्रदेश महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। जिला अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि अब समय आ गया है सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का समय है। 

धरने को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, देव भास्कर तिवारी, रामेश्वर उपाध्याय, इंद्रासन सिंह, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, मंडलीय मंत्री भगवती प्रसाद शुक्ला, जिला मंत्री आलोक तिवारी, संजीव चतुर्वेदी, अनूप पांडे, कृष्णा कुमार तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। धरने में सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष आरपी मिश्रा, जिला मंत्री अरुण सिंह अमेठी जिला मंत्री जयप्रकाश द्विवेदी, गोंडा जिला मंत्री राधा मोहन पांडे, प्रदीप वर्मा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ रेलवे क्वार्टर हादसा : 100 से अधिक मकान जर्जर, लोग बोले - विभागीय लापरवाही ने ली परिवार की जान

ताजा समाचार