अयोध्या: भाजपा नेत्रियों ने नये महानगर अध्यक्ष की उतारी आरती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के नये महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव का बड़ी संख्या में पार्टी की महिला नेत्रियों ने स्वागत किया। सभी सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पहुंची। माला पहना कर उनका स्वागत किया। सभी ने बारी-बारी अध्यक्ष के माथे पर चंदन लगाया। फिर आरती उतारी। सभी ने अध्यक्ष पद पर कमलेश श्रीवास्तव की ताजपोशी को सराहा।

इसका नेतृत्व महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रीना द्विवेदी ने किया। स्वागत करने वालों में भाजपा नेत्री पायल जायसवाल, शशि रानी शर्मा, बिंदु सिंह, शांति गुप्ता, कांति शर्मा, शकुंतला गौतम, चंदा सिंह, रंजन सागर, सुनीता उपाध्याय, सीमा श्रीवास्तव, डा.अंजली शर्मा, सीता सिंह, अंजली श्रीवास्तव, शकुंतला गौतम, राज कुमारी, शारदा सोनी व बबिता देवी आदि रहीं।

यह भी पढ़ें:-घोसी उपचुनाव में हार एक एक्सीडेंट: केशव प्रसाद मौर्य का दावा- 2024 में जीतेंगे सभी 80 सीट

संबंधित समाचार