अयोध्या : रजत जयंती वर्ष मनाएगा शहीद शोध संस्थान, बैठक में लिया निर्णय
अयोध्या, अमृत विचार। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान इस वर्ष अपने पचीस वर्ष पूरा होने पर रजत जयंती वर्ष मनाएगा। यह निर्णय संस्थान की बैठक में लिया गया।
संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि मौजूदा सरकार शहीदों के विचारों को नई पीढ़ी तक नहीं पहुंचाना चाहती है। इस कारण संस्थान के आयोजन में बाधाएं पैदा करती है। उन्होंने कहा कि संस्थान जन सहयोग से स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को समाज में घर-घर पहुंचाना चाहता है। इसके लिए संस्थान सबको सहयोग के लिए आवाहन करता है।
उन्होंने बताया कि संस्थान 22 अक्टूबर को अमर शहीद अशफाक उल्ला खां का 122वां जन्मदिन मनाने, इसी दिन माटी रतन सम्मान चयन समिति की घोषणा करने तथा स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों विषयक संगोष्ठी का भी आयोजन करेगा। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सलाम जाफरी तथा संचालन सेक्रेटरी विश्व प्रताप सिंह अंशू ने किया। बैठक में जसवीर सिंह सेठी, अब्दुल रहमान भोलू, विकास सोनकर, नीशू जायसवाल, अंकित पांडेय, अमर यादव, शिवकुमार, विपिन कुमार, विक्रम निषाद आदि लोगों ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें -गजब : बिना इलाज कराए ही निकल गया आयुष्मान कार्ड से पैसा
