बरेली: 23 पुलिसकर्मी व पांच आरएएफ जवानों समेत 96 संक्रमित, एक मौत
बरेली, अमृत विचार। रविवार को आई कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत देने वाली रही। जहां शनिवार को 203 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी। वहीं रविवार को आई रिपोर्ट में 96 लोग ही संक्रमित निकले। संक्रमितों में 23 पुलिसकर्मी, पांच आरएएफ के जवान शामिल है। इसके साथ ही …
बरेली, अमृत विचार। रविवार को आई कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत देने वाली रही। जहां शनिवार को 203 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी। वहीं रविवार को आई रिपोर्ट में 96 लोग ही संक्रमित निकले। संक्रमितों में 23 पुलिसकर्मी, पांच आरएएफ के जवान शामिल है। इसके साथ ही सीएमओ की पत्नी डॉ. विनीता शुक्ल भी संक्रमित पाई गईं। वहीं संजय नगर निवासी 61 वर्षीय महिला की संक्रमण से मौत हो गई। यह एंटीजेन टेस्ट में पाजिटिव पाई गईं थी।
बीते दिनों सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल संक्रमित पाए गए थे। वह भोजीपुरा स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच उनकी पत्नी डॉ. विनीता शुक्ल की भी तबियत बिगड़ने लगी।
रविवार को जब उनकी जांच ट्रूनेट से कराई गई तो वह पॉजिटिव आईं। उन्हें भी भोजीपुरा स्थित एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, रविवार को 3213 लोगों की रिपोर्ट आई इसमें 96 लोग संक्रमित मिले हैं।
इन संक्रमितों में दो मासूम भी शामिल हैं। एक की उम्र छह है दूसरा एक वर्ष से भी कम आयु का है। मढ़ीनाथ के एक ही परिवार के चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
डीएम और उनकी मां कोरोना को मात देकर लौटे वापस
बीते दिनों डीएम नितीश कुमार और उनकी मां संक्रमित मिली थीं। रविवार को दोनों लोग कोरोना को मात देकर घर वापस लौट आए। फिलहाल कुछ दिनों तक दोनों लोग अभी घर में ही आइसोलेट रहेंगे।
इन इलाकों के मिले संक्रमित
जिन इलाकों में संक्रमित पाए गए उनमें राजेंद्र नगर, इंद्रापुरम, खेड़ा, अलीगंज, भुर्जी टोला, सिविल लाइंस, करगैना, भटनागर कॉलोनी, इफ्को, ग्रास मंडी, रामपुरा गार्डन, होटल एलए, माधवबाड़ी, केसरपुर, जोगी नवादा, सीएमओ रेजीडेंसी, उधमपुर, सर्वोदय नगर, रसूला, गंगापुर, पीलीभीत बाईपास रोड, बहेड़ी, महानगर, गांधी पुरम, चक महमूद समेत आदि इलाके शामिल हैं।
