Kanpur: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूती देने का काम किया शुरू, काजल और उषा महिला प्रदेश महासचिव नियुक्त
कानपुर में काजल और उषा महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नियुक्त।
कानपुर में महिला कांग्रेस कमेटी (बुंदेलखंड) की प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने सुश्री काजल शर्मा और श्रीमती उषा कटियार को महिला कांग्रेस के बुंदेलखंड जोन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रकोष्ठों में नये पदाधिकारियों को मनोनीत करके संगठन को विस्तार देते हुए मजबूती देने का काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस कमेटी (बुंदेलखंड) की प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने सुश्री काजल शर्मा और श्रीमती उषा कटियार को महिला कांग्रेस के बुंदेलखंड जोन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
उत्तर प्रदेश को संगठन के लिहाज से चार प्रांतों में बांटा गया है। काजल और उषा की नियुक्ति पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दोनों महिला नेताओं को बधाई दी। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव काजल शर्मा और उषा कटियार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महिलाओं को कांग्रेस के पक्ष में संगठित करेंगी।
