Kanpur: नौकरी छोड़ दो, वरना जिंदा नहीं रहने दूंगा... मैनेजर ने सुपरवाइजर को फोन पर दी धमकी, FIR दर्ज, पढ़ें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नौकरी छोड़ने के लिए मैनेजर ने सुपरवाइजर को फोन पर दी धमकी।

कानपुर में नौकरी छोड़ने के लिए मैनेजर ने सुपरवाइजर को फोन पर धमकी दी। पीड़ित ने गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर, अमृत विचार। नौकरी न छोड़ने पर मैनेजर ने सुपरवाइजर को फोन पर धमकी दी कि नौकरी छोड़ दो, वरना जिंदा नहीं रहने दूंगा। पीड़ित ने गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह एक कंपनी में सुपरवाइजर है। बताया कि कंपनी के मैनेजर भानू सिंह उनकी नौकरी लगवाई थी। भानू सिंह को नौकरी से निकाल दिया गया, जिसके बाद से भानू विमलेश पर भी नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहे थे।

विमलेश ने बताया कि बीते शनिवार को उनके सहकर्मी अमित पांडेय के मोबाइल पर भानू का फोन आया। भानू ने विमलेश पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। विमलेश ने गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

संबंधित समाचार