सीएम योगी ने गोरखपुर में किया प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री का उद्घाटन, कहा- आज यूपी में सुरक्षा और विकास का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को अपने गोरखपुर के दौरे पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 110 करोड़ रुपये से स्थापित प्लास्टिक पाइप फैक्टरी का उद्घाटन किए। इसके उन्होंने  97 निवेशकों को भूखंडों के आवंटन का प्रमाणपत्र भी दिया गया। इससे 900 करोड़ रुपये के निवेश की स्थापना का रास्ता साफ हो गया। फैक्टरियों की स्थापना से 4500 लोगों को रोजगार मिलेगा। 

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। समाजवादी पार्टी स्लॉटर हाउस बनाती थी। 2017 से पहले भ्रष्टाचार चरम पर था। 2017 से पहले हर दूसरे दिन दंगा होता था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज यूपी में सुरक्षा और विकास का माहौल है। पहले परिवारवाद और माफियावाद था। पहले यूपी में विकास कार्य ठप हो गए थे। अब यूपी में विकास और रोजगार की भरमार है। 1 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें:-कौशाम्बी : ट्रिपल मर्डर से पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे यूपी के समाज कल्याण मंत्री, मदद का दिया भरोसा

संबंधित समाचार