अयोध्या : इमामबाड़ा में निकला अमारी का जुलूस, बरसे आंसू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोमवार रात निकाला गया जुलूस, भारी संख्या में लोगों ने की शिरकत 

अयोध्या, अमृत विचार। इमामबाड़ा जवाहर अली खां में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने विशेष अंदाज में अमारी का जुलूस निकाला गया। अमारी उस दिन की याद दिलाती है जब कर्बला से काफिला मदीना पहुंचा था। बशीर ने सदा देकर बताया था काफिला कर्बला से मदीना आ गया लेकिन सब कुछ लुट चुका है। मजलिस को खिताब किया मौलाना मोहम्मद मोहसिन साहब ने। 

उन्होंने अपने तकरीर में कहा कि जिस दिन हम समझ लेंगे यह हमारी नहीं मौला की मजलिस है उस दिन लोगों के दिलों से ना इत्तेफाकियां मिट जाएगीं। उसके बाद अमारी का मंजर बयान किया और कर्बला से मदीना पहुंचने तक का पूरा वाक्या अजादारों को बताया। जिसे सुनकर लोग रो पड़े। जीशान हैदर ने अपनी तकरीर के जरिए कर्बला से मदीने तक का वाकया सुनाया।

इस मौके पर अंजुमन आबिदिया और हुसैनिया ने नौहा ख्वानी की। बड़ी संख्या में मोमनीन अमारी की जि़यारत की। हसन इकबाल, वसी हैदर गुड्डू समेत भारी संख्या में अजादार मौजूद रहे। निजा़मत हामिद जाफर मीसम ने किया।

ये भी पढ़ें -Ganesh Chaturthi : सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, Tweet कर लिखा ये संदेश

संबंधित समाचार