गणेशोत्सव : पंडाल में विराजे मनौतियों के राजा, भक्तों का हुआ है 10 करोड़ का इंशोरेंस    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भगवान गणेश उत्सव और मनौतियों के राजा हैं। माना जाता है कि इनके पूजन से व्यक्ति के जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि का वास होता है। गणेश चतुर्थी की शुरआत पर राजधानी के पंडालों में मनौतियों के राजा विराजमान हुए हैं। हर गणेश पंडाल की अलग खासियत है। लेकिन सबसे ख़ास है गोमती नदी के तट पर झूलेलाल वाटिका में सजा बाप्पा का पंडाल। जिसमें भक्तों का 10 करोड़ रुपये का इंशोरेंस किया गया है। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी ने मनौतियों के राजा के लिए एक सुंदर महलनुमा पंडाल बनाया है।12 हजार वर्ग फुट में बना पंडाल काफी भव्य और मनमोहक बनाया गया है। वहीं 74 फुट का बना पंडाल वातानुकूलित और वाटर प्रूफ है। गणपति बप्पा का ये पंडाल लखनऊ वासियों को खूब आकर्षित कर रहा है।

बता दें कि गोमती तट के किनारे इस भव्य पंडाल में 6 फुट की गणेश जी की सुंदर प्रतिमा लगाई गई है। प्रतिमा का श्रृंगार सोने चांदी के आभूषणों से किया गया है। वहीं इस श्रृंगार को लेकर श्री गणेश प्राकट्य कमेटी ने 25 लाख का बीमा करवाया है। साथ ही कमेटी ने पंडाल के लिए 25 लाख का बीमा और भक्तों के लिए 10 करोड़ का बीमा भी कराया है। इसके अलावा महल रूपी गणेश पंडाल को रंग-बिरंगी लाइटों से बड़ी खूबसूरती के साथ सजाया गया है। हर साल की तरह रोजाना पंडाल में गणपति जी की पूजा और आरती की जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खोला जायेगा। इसके बाद शाम 6 बजे आरती करके रात 10 बजे तक खुला रहेगा। इसके अलावा भक्तों के लिए गणेश जी का पसंदीदा मोदक प्रसाद के रूप में भक्तों को बांटा जाएगा। यह उत्सव 19 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा। 28 सितंबर को गणपति बप्पा मोरया जयकारों के साथ गणेश जी का विसर्जन किया जायेगा।

वहीं इस भव्य आयोजन में कलकत्ता से संजय शर्मा एंड कंपनी की ओर से रोजाना शाम 7:30 बजे से भजन संध्या और भगवान के अलग- अलग रूपों का नाट्य प्रस्तुत करेंगे। 

ये भी पढ़ें -Women Reservation Bill : अखिलेश यादव ने विधेयक को बताया 'आधा अधूरा', लिखा - BJP ने महाझूठ से शुरू की पारी

संबंधित समाचार