लखीमपुर खीरी: यूपी 112 पर तैनात होमगार्ड ने पिकअप चालक से किया गाली-गलौज
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना भीरा क्षेत्र में यूपी 112 पीआरवी पर तैनात होमगार्ड ने देर से साइड देने पर एक पिकअप चालक से जमकर गाली गलौज की। गाली गलौज करने का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में एक सादे कपड़ों में युवक दूसरे युवक को जमकर गालियां देते हुए दिख रहा है। वह सड़क पर पिकअप न चलने की धमकी दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शी बताते की मंगलवार की रात भीरा थाना क्षेत्र के रूपनपुरवा निवासी राम शरण अपनी निजी पिकअप से सड़क किनारे खड़े थे।
तभी पीछे से अपनी निजी कार से आ रहे भीरा थाना क्षेत्र की यूपी 112 की पीआरवी 3244 पर तैनात होमगार्ड रमेश यादव पहुंच गए। होमगार्ड ने गाड़ी को साइड न देने की बात कहते हुए गालियां देने लगे।
वहां खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। भीरा एसओ निराला तिवारी ने बताया मामले की जानकारी हुई है। अधिकारियों को बता दिया गया है। जंच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: दो पक्षों में जमकर मारपीट, ईट पत्थर और चले धारदार हथियार...पांच घायल
