जिला अस्पताल : आभा आईडी की रफ्तार दोगुनी, हर दिन 300 मरीजों को मिल रहा लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अब जिला अस्पताल में मरीजों को पर्चा बनाने के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ रहा है। आभा आईडी के तहत ऑनलाइन पर्चा बनाने वालों की संख्या पिछले दो माह की तुलना में 50 फीसदी बढ़ गई है।

ई सुश्रूत योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ऑनलाइन सुविधाएं दिए जाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत पांच माह पहले आभा आईडी की सुविधा को शुरू किया गया था। आंकड़ों के अनुसार पहले रोजाना 100 से 150 तक मरीजों की आभा आईडी बनाई जा रही थी, अब इसकी संख्या दोगुनी यानी 300 तक पहुंच गई है। बुधवार को 280 मरीजों की आभा आईडी बनाई गई। इसके लिए दो की जगह अब 7 काउंटर लगाए जा रहे हैं। एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि अगर किसी मरीज का ऑनलाइन प्रक्रिया तहत एक बार पंजीकरण हो जाता है तो उसे दोबारा पर्चा बनवाने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। अपना नाम या मोबाइल नंबर बताकर वह पुराना पर्चा निकलवा सकेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो पत्नी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार