लखीमपुर खीरी: सिपाही के घर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज, खुलासे से दूर पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला आवास विकास में सिपाही के घर का ताला तोड़कर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने दो दिन बाद चोरी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ ऐसे कोई सबूत नहीं लगे हैं, जिससे पुलिस के हाथ चोरों तक पहुंच सके। पुलिस फुटेज में कैद तस्वीर में दिख रहे चोरों की भी अभी तक पहचान नहीं करा सकी है।

शाहजहांपुर निवासी संजीव सिंह चौहान फायर सर्विस में आरक्षी चालक पद पर कार्यरत है। वह परिवार समेत शहर की आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। 16 सितंबर को वह अपने परिवार के साथ गृह जनपद शाहजहांपुर गया था। 17 सिंतबर की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया था और सेफ मे रखें 15000 रुपये, 8 जोडी पायल, 2 जोडी कुंडल, दो, चांदी कटोरी, दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी चोरी कर ले गए थे। वापस लौटकर आने पर चोरी की जानकारी हुई थी।

सिपाही के आवास में हुई चोरी के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे, जिसमें चोरों की फुटेज भी कैद हुई थी। पुलिस ने दो दिन बाद रिपोर्ट तो दर्ज की है, लेकिन अभी तक वह न तो फुटेज में कैद चोरों की पहचान करा पाई है और न ही उसके हाथ कोई ऐसे सबूत लगे हैं, जिससे वह चोरों तक पहुंच सके। वह घटना के खुलासे के लिए अंधेरे में हाथ पैर चला रही है। 

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: दो पक्षों में जमकर मारपीट, ईट पत्थर और चले धारदार हथियार...पांच घायल

संबंधित समाचार