हरदोई: रास्ते के विवाद में प्रधान ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। गांव में रास्ते को लेकर दबंग प्रधान ने एक महिला को बीच गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, उसकी इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस बारे में एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो की पड़ताल की जा रही है। सोशल मीडिया पर महिला को लाठी से पीटे जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि शाहाबाद ब्लाक के फिरोज़पुर खुर्द में रास्ते को ले कर झगड़ा चल रहा था। उसी बात पर वहीं एक महिला ने जब अपना पक्ष रखा,तो वहां का दबंग प्रधान आग-बबूला हो गया और महिला को लाठी से पीटने लगा। 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला बचने के लिए भाग रही है, लेकिन प्रधान उसे दौड़ा कर पीट रहा है। वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई शाहाबाद पुलिस जांच में जुट गई है। उधर एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो की गहराई से पड़ताल की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हापुड़ में दर्दनाक हादसा: ढाबे में घुसी बेकाबू कैंटर, चार लोगों की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार