अयोध्या: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जुटे शिक्षक और कर्मचारी, भरी हुंकार, धरना देकर सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर गुरुवार को हेमू कलानी तिकुनिया पार्क पर शिक्षक और कर्मचारियों की जुटान हुई। धरने के जरिए पेंशन बहाली की मांग उठाते हुए हुंकार भरी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार नगर को दिया गया। 
  
अध्यक्षता कामरेड हीरालाल शाखा मंत्री एनआरएमयू एवं संचालन राम प्रकाश सिंह ने किया। अरविंद कुमार सिंह जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा कि सांसद विधायक पुरानी पेंशन व्यवस्था लेंगे और हम 40 वर्षों की सेवा के बाद भी पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही है। 

कामरेड हीरालाल ने कहा कि बिना गारंटी वाले अनिश्चित एनपीएस के खिलाफ एकजुट होकर जोरदार जवाब देने का सही समय आ गया है। जब तक हमें गारंटी युक्त पुरानी पेंशन लागू नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 

कामरेड डी के त्रिपाठी, राघवेन्द्र ओझा,पंचदेव, डेनियल भारती, संजय कुमार सिंह जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ , विश्वनाथ सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष , प्रेम कुमार वर्मा,राजकुमार मिश्रा महेशचन्द्र तिवारी, अजय प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष नर्सेज संघ समेत भारी संख्या में कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -निपुण परीक्षा: बच्चे प्रश्नपत्र और शिक्षक उलझे ओएमआर शीट में, 1792 स्कूलों में हुई परीक्षा

संबंधित समाचार