महिला आरक्षण विधेयक से भारत की आधी आबादी का होगा सशक्तीकरण: महेश शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता महेश शर्मा ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को कहा कि जब देश की आधी आबादी नीतिगत निर्णयों में योगदान करने लगेगी और सशक्त महसूस करेगी तब देश की प्रगति की रफ्तार दोगुनी हो जाएगा। 

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा सदस्य शर्मा ने ‘काफी समय से लंबित’ इस कार्य को ‘पूरा’ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ भी की। लोकसभा और विधानसभाओं में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बृहस्पतिवार को संसद से मंजूरी मिल गई। 

बुधवार को यह विधेयक लोकसभा में और बृहस्पतिवार को राज्यसभा में पारित हो गया। अब उसे विधानसभाओं से पारित किये जाने की जरूरत होगी। यह 128 वां संविधान संशोधन विधेयक, जनगणना के आधार पर संसदीय सीटों और विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन पूरा हो जाने के बाद लागू होगा। सरकार ने कहा है कि अगले साल जनगणना शुरू होगी। 

शर्मा ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह विधेयक ऐतिहासिक रूप से मील का पत्थर बनने जा रहा है। जब देश की आधी आबादी नीतिगत निर्णयों में योगदान करेगी और सशक्त महसूस करेगी तब देश दोगुनी रफ्तार से प्रगति करेगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ यह मुद्दा काफी समय से लंबित था। प्रधानमंत्री ने ‘मातृशक्ति’ का सम्मान किया है। भारतीय परंपरा में महिलाओं को दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती के रूप में सम्मान दिया गया है। प्रधानमंत्री ने इस विधेयक के जरिये बहुत बड़ा काम किया है।’’

यह भी पढ़ें:-बिधूड़ी के खिलाफ अभी तक भाजपा की ओर से कार्रवाई नहीं किया जाना दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण: मायावती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा