नैनीताल: खरबो डॉलर के बहुमूल्य धातु आसमान से धरती पर उतारने की तैयारी में जुटा NASA

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नासा मंगल व बृहस्पति के बीच स्थित क्षुद्रग्रह पर 5 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रहा मिशन

बबलू चंद्रा, नैनीताल, अमृत विचार। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आसमान में बहुमूल्य धातुओं की तलाश में मुहीम तेज कर दी है। पांच अक्टूबर को नासा सुदूर अन्तरिक्ष में एक क्षुद्रग्रह पर अन्तरिक्ष यान भेजने जा रहा है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस क्षुद्रग्रह पर खरबो खरब डॉलर के बहुमूल्य धातु हो सकते हैं। इसमें दोराय नही कि पृथ्वी की जमीं पर सोना चांदी जैसे महंगे धातुओं का खजाना धीरे धीरे खत्म होने लगा है। मगर हमारे सौरमंडल के ग्रहों व पिंडों में अकूत मात्रा में उपलब्ध हो सकता है। जिसे पृथ्वी पर लाने की जरूरत है। इस दिशा में नासा पिछले करीब एक दशक से मशक्कत कर रहा है। जिसके तहत नासा का एक मिशन 24 सितंबर को पूरा होने जा रहा है। 

इस मिशन में ओरिसिस-रेक्स अंतरिक्ष यान 64.20 करोड़ किमी यात्रा कर धरती पर लौट रहा है और अपने साथ क्षुद्रग्रह बेन्नु के नमूने साथ लेकर लौट रहा है। अब अगला मिशन पुनः शुरू करने जा रहा है। इस मिशन का नाम साई -के है, जो साई-की नामक  क्षुद्रग्रह  पर भेजा जा रहा है। इस मिशन की सभी  तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी इस मिशन का नेतृत्व कर रहा है।  

5 अक्टूबर को फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से मिशन लॉन्च कर दिया जाएगा। मिशन के तहत यान लंबी यात्रा के बाद 2029 में क्षुद्रग्रह पर पहुंच पाएगा । यह अति सघन धातु क्षुद्रग्रह है और मलबे के ढेर की तरह है। वैज्ञानिको का मानना है कि इसमें खनन आसानी से हो सकता है और अमूल्य धातु मौजूद हो सकते हैं। यह क्षुद्रग्रह सौर मंडल के क्षुद्रग्रह बेल्ट मंगल व  बृहस्पति के बीच मौजूद है।  वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि यह क्षुद्रग्रह एक असफल ग्रह है। जिसके कोर में लौह का समृद्ध  अवशेष मौजूद है। साथ ही बेहिसाब बहुमूल्य धातुओं का खजाना हो सकता है। अंतरिक्ष यान तीन वर्षों तक क्षुद्रग्रह की परिक्रमा करेगा।  क्षुद्रग्रह की उत्पत्ति के बारे में पता लगाएगा। इसकी भूमि की सतह की विशेषताएं भी पता लगाएगा। इस खोज से पृथ्वी सहित सभी स्थलीय ग्रहों के अंदरूनी हिस्सों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

सभी देशों की माली हालत संवार सकता है एक क्षुद्रग्रह
नैनीताल: वैज्ञानिकों का अनुमान है कि एक विशाल धातु-समृद्ध क्षुद्रग्रह पृथ्वी की पूरी अर्थव्यवस्था से भी अधिक सम्पन्न हो सकता है। इस भरोसे के चलते नासा क्षुद्रग्रहों पर लगातार मिशन भेज रहा है। यदि नासा का अनुमान सही साबित हुआ तो  भविष्य में उसका पृथ्वी पर आर्थिक क्षेत्र में एकछत्र आधिपत्य होगा। मगर नासा की मुहीम जाने कब रंग लाएगी, फिलहाल इसका जवाब भविष्य के गर्त में छिपा हुआ है।

ये भी पढ़ें- नैनीताल: कल सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा-सुनंदा आ जाएंगी भक्तों के बीच

संबंधित समाचार