VIRAL VIDEO: अंडा फोड़ते ही उसमें से निकला बिच्छुओं का झुंड, वीडियो देखकर यूजर्स की अटकी सांसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हम और आप में से ज्यादातर लोग अंडा खाते होंगे। क्या आपने सभी सोचा है कि अंडा फोड़ते ही उसमें से कुछ ऐसी चीज निकल जाए जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएं। इस बात पर हैरानी होना तो लाजिमी है।

इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को हैरत में डाल रहा है, जिसमें एक शख्स अपने हाथ में लिए एक अंडे को फोड़ता नजर रहा है, लेकिन अंडे के फूटते ही उसके अंदर से एक के बाद एक बिच्छू बाहर आने लगे। वीडियो देख लोग हैरान होने के साथ-साथ कन्फ्यूज भी हो रहे हैं। 

https://www.instagram.com/p/CxYnqKqLkr_/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

जरा सोचिए जब आप अंडा फोड़ें और उसमें से बिच्छुओं का झुंड निकले। ये सुनने में आपको जरूर हैरत भरा लग रहा होगा। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही हो रहा है। वीडियो में बिच्छू अंडे से निकलते दिखाई दे रहे हैं, जिस पर भरोसा करना शायद मुश्किल हो सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सबसे पहले एक शख्स हाथ में लिए अंडे को चम्मच की मदद से फोड़ता नजर आता है, जिसके अगले ही पल अंडा फूटते ही उसमें से कई बिच्छू निकलने लगते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम की आईडी से शेयर किया गया है। 

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिर वो अंडे के अंदर कैसे घुसे।' वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो इस वीडियो को फेक बता रहे हैं।

ये भी पढे़ं- आंखें थीं...फिर भी 82 साल के इस शख्स ने कभी नहीं देखीं 'लड़कियां', कुंवारा ही मर गया!