रामायण वैक्स म्यूजियम : मूल स्वरूप जैसी दिखेंगी राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को वैक्स म्यूजियम की सुविधा मिलेगी। यहां रामायण के पात्रों की मोम से बनी वास्तविक जैसी दिखने वाली मूर्तियां स्थापित होंगी। केरल के आर्टिस्ट इसका निर्माण कर रहे हैं। इनके तीन म्यूजियम महाराष्ट्र, गोवा, त्रिवेन्द्रम में हैं। चौथा म्यूजियम अयोध्या में बनने वाला है। ढाई एकड़ भूमि पर इसका निर्माण किया जाएगा। शनिवार को सांसद लल्लू सिंह व महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने इसका भूमि पूजन किया है। 
    
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या को विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को श्रीराम की नगरी में उनके कथानकों एवं जीवन चरित्र से श्रद्धा की अनुभूति हो। उसे अपने जीवन में आत्मसात कर सके। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या त्रेतायुगीन नगरी के रूप में विकसित हो रही है। श्रीराम की रामायण काल खंड हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि अयोध्या में कई योजनाएं गतिमान है। यह संग्रहालय जनवरी तक तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

म्यूजियम में होगी इंट्री फीस, दो घंटे रुकने की होगी व्यवस्था
केरल के वैक्स आर्टिस्ट सुनील कंडलु ने बताया कि म्यूजियम में इंट्री फीस रखी जाएगी। यह कितनी होगी इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। म्यूजिक के साथ यहां पर एंटरटेनमेंट की व्यवस्था की जाएगी। जिससे श्रद्धालु दो घंटे तक रुक सके। इसका नाम रामायण वैक्स म्यूजियम रखा गया है। इसमें मूर्तिया मोम से बनती है। कपड़े व बाल वास्तविक रहते हैं। मूर्तियों के साथ फोटो लेने पर ओरिजनल जैसी दिखती है। 

नगर निगम में डाला था एप्लीकेशन, 20 साल की लीज पर मिली भूमि
रामायण वैक्स म्यूजियम की टीम ने नगर निगम में एप्लीकेशन डाली थी। जिसमें रामायण थीम के आधार मूर्ति निर्माण का प्लान था। प्रशासन ने उनकी एप्लीकेशन को अप्रूव कर लिया। 20 साल की लीज पर ढाई एकड़ जमीन रामायण वैक्स म्यूजियम के लिए आवंटित कर दी गई। 

निवेशकों, कलाकारों की पसंद बनी है रामनगरी
निवेशकों की पंसद रामनगरी बन गयी है। यहां बड़ी संख्या में उद्योग लग रहे है। जिसमें होटल व्यवसाय प्रमुख है। इसके साथ रामनगरी में देश के प्रख्यात आर्टिस्ट अपनी कलाकृति प्रस्तुत करने हेतु आ रहे है। सांस्कृतिक कलाकार भी अयोध्या में प्रस्तुति का अवसर मिलना अपना सौभाग्य समझ रहे है।

ये भी पढ़ें -Amrit Vichar Impact : मंडलायुक्त ने जरवल भेजी अधिकारियों की टीम, दिए ये खास निर्देश

संबंधित समाचार