संकट के बीच राहत भरी खबर ...पटरी पर लौट रही इंडिगो एयरलाइन्स, अमौसी पर यात्रियों को दी गई रीशेड्यूल की जानकारी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हालांकि मंगलवार को भी इंडिगो एयरलाइन्स की 15 उड़ानें निरस्त रहीं, लेकिन कई दिनों से चल रहे संकट से यात्रियों को कुछ राहत मिली। इंडिगो काउंटर पर यात्रियों की भीड़ कम दिखी। -धीरे हालात पटरी पर आते दिखे। लखनऊ से रवाना होने वाली सात और यहां से जाने वाली आने वाली 8 उड़ानें रद्द की गईं। निरस्त उड़ानों के यात्रियों को रीशेड्यूल की जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने इन यात्रियों को अगले दिन बुलाया है।

सुबह 6:40 से शाम 5:25 बजे की सभी उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। सुबह पहली उड़ान 6ई-505 लखनऊ से कोलकाता के लिए निरस्त कर दी गई। शाम 6:30 से रात 10:45 बजे तक की छह उड़ानों को निरस्त किया गया है। इसमें अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई की उड़ानें शामिल हैं।

कोलकाता से सुबह 7:00 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 6139), दिल्ली से सुबह 9:40 बजे आने वाली (6 ई 2107), अहमदाबाद से शाम 5:50 बजे आने वाली (6ई 935), दिल्ली से शाम 6:40 बजे आने वाली (6 ई 6614), बेंगलुरु से रात 8:05 बजे पहुंचने वाली (6ई 451), मुंबई से रात 8:35 बजे आने वाली (6ई 5088), हैदराबाद से रात 9:15 बजे लखनऊ पहुंचने वाली (6ई 6167) और बेंगलुरु से रात 9:55 बजे लखनऊ पहुंचने वाली (6ई 903) रद्द रही।

इसी तरह लखनऊ से सुबह 7:40 बजे कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 505), शाम 6:30 बजे अहमदाबाद जाने वाली (6ई 6968), रात 7:20 बजे दिल्ली जाने वाली (6 ई 6615), रात 8:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली (6ई 6354), रात 9:40 बजे मुंबई जाने वाली (6ई 5201), रात 9:55 बजे हैदराबाद जाने वाली (6ई 6166) और रात 10:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 906) रद्द रही।

बोले यात्री:

-सीतापुर के अतुल सिंह ने बताया कि उन्हें रात 10:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान से जाना था। लेकिन काउंटर पर आने के बाद पता चला कि उसे कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि इंडिगो कर्मचारियों ने बुधवार को भेजने की बात कही है।

-अयोध्या निवासी विवेक कुमार ने बताया कि देर शाम 7:20 बजे दिल्ली जाने वाले इंडिगो उड़ान से उन्हें जाना था, लेकिन विमान रद्द कर दिया गया। अब काउंटर पर इंडिगो कर्मचारियों ने बताया कि अगले दिन भेजा जाएगा।


-इसी तरह मोहम्मद नदीम ने बताया कि उन्हें यहां से मुंबई वाया बहरीन जाना था। लेकिन लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पता चला कि शाम 7:40 बजे मुंबई जाने वाली उनकी उड़ान कैंसिल कर दी गई। अब उन्हें अगले दिन के लिए बुलाया गयाहै। ऐसे में रात भर लखनऊ में रुकना पड़ेगा।

 

ये भी पढ़े : 
अब नियमित चलेगी  गोमतीनगर-सहानपुर वंदे भारत, प्लेटफार्म नंबर 6 से होगा संचालन

 

संबंधित समाचार