Bareilly News : विश्वविद्यालय में 8 को होगी बीएससी एग्रीकल्चर की काउंसिलिंग

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में बी.एससी. (कृषि) प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए काउंसलिंग 8 जुलाई को होगी। कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. उपेन्द्र कुमार ने बताया कि मेरिट सूची 1 जुलाई को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।

मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 2 जुलाई को काउंसलिंग पत्र ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, अंकपत्र, प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां व प्रवेश के लिए प्रथम वर्ष का निर्धारित शुल्क 40 हजार रुपये साथ उपस्थित होना होगा। प्रवेश शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही विश्वविद्यालय के खाते में दिनांक 08 जुलाई शाम 05:00 बजे तक जमा करना होगा।

एलएलबी व एलएलएम का प्रवेश पत्र जारी
28 जून विश्वविद्यालय में एलएलबी और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। विवि प्रशासन की तरफ से बताया गया कि सभी छात्र-छात्राएं विश्व विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

संबंधित समाचार