UP Police News : मिर्जापुर में फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिये यूपी पुलिस में भर्ती 8 सिपाहियों पर एफआईआर

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में मिर्जापुर के 8 अभ्यर्थी आश्रित पदों पर भर्ती हुए थे। इसमें खुशबू गुप्ता, शुभम दुबे, प्रदीप कुमार, आकाश मिश्रा, अजय कुमार, अभिषेक पांडेय, दिव्यांशु यादव और रविशंकर शामिल हैं। अब ये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े के आरोप में घिर गए हैं।

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिये नौकरी हथियाने का खेल पकड़ा गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर भर्ती के आरोप में 8 सिपाही पकड़े गए हैं। इसमें एक महिला और सात पुरुष सिपाही शामिल हैं। सभी आरोपी सिपाही फिलहाल प्रतापगढ़ जनपद में तैनात हैं। प्रतापतगढ़ पुलिस ने इनके विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा अग्रिम कार्यवाही की तैयारी भी तेज हो गई है।  
 
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में मिर्जापुर के 8 अभ्यर्थी आश्रित पदों पर भर्ती हुए थे। इसमें खुशबू गुप्ता, शुभम दुबे, प्रदीप कुमार, आकाश मिश्रा, अजय कुमार, अभिषेक पांडेय, दिव्यांशु यादव और रविशंकर शामिल हैं। 

आरोप है कि इन सभी आरोपियों ने खुद को स्वतंत्रा संग्राम सेनानी आश्रित दर्शाते हुए फर्जी प्रमाण पत्र लगाए थे। इस तरह आश्रित कोटे में सभी को आसानी से नौकरी मिल गई। 

अब इस मामले में प्रतापगढ़ पुलिस के पास एक शिकायत पहुंची, जिसमें आठों पुलिसकर्मियों के स्वतंत्रा संग्राम सेनानी होने के प्रमाण पत्र फर्जी होने का दावा किया गया। शुरुआती जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रतापगढ़ पुलिस ने आठों सिपाहियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 


सिपाही के पिता हैं मास्टरमाइंड 


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के फर्जी प्रमाण पत्रों का मास्टरमाइंड सिपाही शुभम दुबे के पिता संजय दुबे को बताया जा रहा है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इस फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा किया है। इस घटना ने मिर्जापुर से लेकर प्रतापगढ़ तक हलचल मचा दी है। बहरहाल, इस मामले में कार्रवाई की स्थिति जानने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस से संपर्क किया गया है। उनका जवाब आने पर खबर अपडेट की जाएगी। 

संबंधित समाचार