मकान की छत पर स्टोर में आग, सकरी गली में नहीं पहुंची दमकल; फायर एक्सटिंग्यूशर की मदद से पाया काबू
लखनऊ, अमृत विचार। कैसरबाग इलाके में गुरुवार शाम एक मकान की छत पर बने स्टोर रूम में संदिग्ध हालात में आग लग गई। घटना के वक्त घर पर पीड़ित का बेटा मौजूद था। लपटें देखकर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। जानकारी मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन गली सकरी होने के कारण वहां नहीं पहुंच सकी। दमकलकर्मी बिना देर किए फायर एक्सटिंग्यूशर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
खंदारी बाजार कोहिनूर पैलेस के पीछे रहने वाले इमरान की खदरा में किराने की दुकान है। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। पीड़ित ने बताया कि घटना के वक्त वह दुकान पर थे। पत्नी पड़ोस के घर गई थी। घर पर बेटा मौजूद था। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे मकान के ऊपर बने टीन शेड के स्टोर रूम में आग लग गयी। लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें बढ़ती ही जा रही थी।
आग की जानकारी मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन के एफएसओ रामकुमार रावत दमकल की एक गाड़ी लेकर पहुंचे। सकरी होने के कारण दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। दमकल कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्यूशर लेकर पहुंचे और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से स्टोररूम पर रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया।
ये भी पढ़ें :
गोरखपुर जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुना जनता का दर्द, अधिकारियों को दिए निर्देश
