Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार में महिला ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में माता-पिता और पति को लिखा 'सॉरी'
मूलरूप से तमिलनाडु के मदुरई निवासी श्रवण गोमती नगर विस्तार के सुलभ आवास में किराए पर रहते हैं। वह निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर हैं। श्रवण ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने पत्नी कलई (27) को लखनऊ बुला लिया था। पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी।
लखनऊ, अमृत विचार: गोमतीनगर विस्तार के सुलभ आवास में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें महिला ने अपने माता-पिता व पति को सॉरी बोलते हुए बीमारी के चलते खुदकुशी करने की बात लिखी थी। पुलिस ने घटना की जानकारी मायकेवालों को दे दी है।
मूलरूप से तमिलनाडु के मदुरई निवासी श्रवण गोमती नगर विस्तार के सुलभ आवास में किराए पर रहते हैं। वह निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर हैं। श्रवण ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने पत्नी कलई (27) को लखनऊ बुला लिया था। पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी। गुरुवार सुबह करीब चार बजे श्रवण ड्यूटी पर चले गए थे। शाम को जब घर लौटे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। श्रवण ने आवाजें दी, दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
उन्होंने धक्का दिया, जिससे दरवाजा खुल गया। भीतर पहुंचे तो पत्नी पंखे में बंधे दुपट्टे से लटकी मिली। उन्होंने पत्नी को नीचे उतारा। पड़ोसियों की मदद से राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। श्रवण की सूचना पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस पहुंची।
जानिए क्या बोली पुलिस
एसओ गौरव बाजपेयी ने बताया कि छानबीन के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में कलई ने खुदकुशी का कारण बीमारी से परेशान होना लिखा है। साथ ही पति की सेवा नहीं कर पाने के चलते माफी मांगी है। एसओ ने बताया कि घटना की जानकारी कलई के मायकेवालों को दी गई है। अगर वे कोई शिकायत करेंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
