देवरिया पहुंचे सीएम योगी, 106 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून यानी आज देवरिया जिले के बरहज विधानसभा क्षेत्र के बरांव में 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनसभा को भी सम्बोधित किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर से प्रस्थान कर 10:55 बजे बरहज तहसील क्षेत्र के बरांव स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। उसके बाद 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बरांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।गौरतलब है कि इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ 22 मई को देवरिया में आये थे और 655 करोड़ रूपये का विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किये थे। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पूज्य देवराहा बाबा की तपोभूमि देवरिया में आज विकास और जनकल्याण के एक नए अध्याय का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि बरहज और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों में 456 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। 

इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की विकास और जनकल्याण की यह पहल प्रत्येक परिवार के जीवन में नई आशा, नए अवसर और नई समृद्धि का आधार बनेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, विकास को नई गति मिलेगी और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। 

ये भी पढ़ें  : 
'अधूरे कार्य जल्द पूरे करें, गुणवत्ता से न हो समझौता', डीएम ईशान प्रताप सिंह ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

संबंधित समाचार